कुरवाई: विधायक एवं जिला कलेक्टर ने हायर सेकंडरी स्कूल का किया निरीक्षण,दिए दिशा निर्देश
Kurwai, Vidisha | Jan 19, 2024 जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं कुरवाई विधायक हरी सिंह सपरे ने आज कुरवाई के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर ने विद्यालय पहुंचकर स्कूल संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।कलेक्टर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर प्रशंसा भी ज़ाहिर की।इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर मौजूद विधायक हरी सिंह सपरे ने भी व्यवस्था देखीं।