कुरवाई: मंडी बामोरा रोड पर आवारा मवेशी को बचाने अनियंत्रित होकर गिरी मोटरसाइकिल, चालक हुआ घायल
Kurwai, Vidisha | Jan 20, 2024 कुरवाई क्षेत्र अंतर्गत मंडी बामोरा रोड सामने से आ रहे आवारा मवेशी को बचाने में तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।घायल चालक को शासकीय अस्पताल में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए पहुंचाया।क्षेत्र में लगातार आवारा मवेशियों के सड़कों पर होने से ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।आवारा मवेशियों की प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर रहा ही।