कुरवाई: ग्राम पंचायत रूसिया के पास स्तिथ एक मकान से स्नेक सेवर परवेज ने जहरीले सर्प का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Kurwai, Vidisha | Jan 21, 2024 कुरवाई तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रूसिया के समीप स्तिथ मकान से स्नेक सेवर परवेज द्वारा जहरीले इंडियन स्पेक्टिकल्ड कोबरा सर्प का रेस्क्यू किया है।ग्रामीण की सूचना पर परवेज मौके पर पहुंचे और 1 घंटे की मशक्कत से सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सर्प निकलने से मकान के रहवासी काफी भय भीत हो गए थे।रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया हे।