कुरवाई: कलेक्टर ने सोशल मीडिया के संबंध में आदेश किया जारी,आपत्तिजनक पोस्ट,फॉरवर्डिंग, कमेंट, क्रॉस कमेंट और लाइक पर प्रतिबंध
Kurwai, Vidisha | Jan 21, 2024 कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लोक शांति बनाए रखने एवं मानव जीवन तथा आमजन के जान माल की सुरक्षा हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में किसी भी फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक अथवा उद्वेलित करने वाली फोटो चित्र,मैसेज,साम्प्रदायिक मैसेज, आदि को पोस्ट करने,फॉरवर्डिंग करने या कमेंट, क्रॉस कमेंट और लाइक करने पर लगाया प्रतिबंध।