बिंदकी: नंदौली गांव में आयोजित अखिलेश यादव जनसंदेश सभा में सपा नेता दयालू गुप्ता ने कहा- सरकार शराब बिक्री बंद करे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नंदौली गांव में गुरुवार की दोपहर 12 बजे से सपा द्वारा अखिलेश यादव जन संदेश सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि सरकार को शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इससे सरकार को भारी इनकम होती है।