शाजापुर: मक्सी में दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर चले हथियार और गोलियां, एक की मौत; 7 गंभीर घायलों को इंदौर किया गया रेफर
शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है 7 लोग गंभीर घायल हुए । जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर और एसपी लगातार घटने पर नजर रखे हुए हैं। घायलों में एक 14 साल का बालक भी शामिल है।