शिवपुरी नगर: पिपारा में शादी की भीड़ में 'टेक्नो' मोबाइल चोरी, पीड़ित वकील ने पुलिस से चोर को पकड़ने की मांग की
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामौर डामरौन हीरापुर के निवासी और पेशे से वकील गजराज सिंह लोधी का मोबाइल 29 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान चोरी हो गया। घटना ग्राम पिपारा की है, जहां वे अपने एक पक्षकार के यहाँ आयोजित विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे।