चूरू: गांव कड़वासर में पुलिस से उलझने पर युवक को पड़ा महंगा, दूधवाखारा पुलिस ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 4, 2026 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के कड़वासर गांव में पुलिस से उलझना एक युवक को महंगा पड़ गया। संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह आवेश में आ गया और पुलिसकर्मियों से ही बहस व झगड़ा करने लगा। जिसपर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।