गोरखपुर: प्रयागराज महाकुंभ के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से 2100 रोडवेज बसें गुजरेंगी, श्रद्धालुओं की सुविधा का होगा विशेष ध्यान
महाकुंभ में श्रद्धालुओं को तीर्थराज प्रयागराज तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के योगी सरकार कमर कसकर तैयार है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की 2100 महाकुंभ स्पेशल बसें पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर परिक्षेत्र से होकर प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए गुजरेंगी। ये बसें गोरखपुर परिक्षेत्र के 38 स्थानों से होकर प्रयागराज जाएंगी।