गोरखपुर: मोहद्दीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर नगर निगम के चालक का डीजल चोरी करते वीडियो वायरल, दो चालकों को किया गया बर्खास्त
मंगलवार को पार्षद बृजेश सिंह ने मोहद्दीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर नगर निगम के दो ड्राइवर को डीजल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। चोरी का यह वीडियो उन्होंने नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल को भी भेजा। नगर आयुक्त ने दोनों ड्राइवरों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त ड्राइवर के नाम रामनाथ और रत्नेश्वर है।