गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र के आरकेबीके मारुति शोरूम से मोटरसाइकिल चोरी, वीडियो हुआ वायरल
मोहद्दीपुर स्थित मारुति सुजुकी के एक कर्मचारी दिग्विजय सिंह जो आरके बीके में ही कार्यरत है। कल शाम 6 बजे एक वाहन चोर ने उनकी गाड़ी हीरो डीलक्स नंबर यूपी 53 सी आर 7728 को चोरी कर लिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया वाहन स्वामी ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है थाने से अभी तक कोई समुचित कार्यवाही नहीं हुई है।