गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
बुधवार की सुबह आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजघाट थाना क्षेत्र की चकरा अव्वल में कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की 55 लीटर बनी हुई अवैध कच्ची शराब को बरामद किया गया और इस मामले में दो मुकदमा राजघाट थाने पर सुसंगत धाराओं में दर्ज कराया गया है। आबकारी विभाग पिछले कई दिनों से लगातार इस अभियान को चला रहा है।