गोरखपुर: गोरखपुर एम्स में आनहत 2024 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
सुबह आनहत 2024 का शुभारंभ फुटबॉल ग्राउंड पर खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन से हुआ। इसकी शुरुआत एम्स डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह , डॉ महिमा मित्तल और डॉ शिखा सेठ ने रिबन काटकर किया। विभिन्न टीमों द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिभा किया जाएगा। अंत में प्रोफेसर और छात्रों के बीच टग ऑफ वॉर से हुई। कार्यक्रम की जानकारी एम्स के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई।