महोबा: महोबा के मिरतला गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 महोबा के मिरतला गांव कि 36 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी दयाराम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला कि हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।