डग: देर शाम डग में हनुमान मंदिर के पास साइकिल हटाने की बात को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Dug, Jhalawar | Feb 6, 2024 डग में देर शाम को साइकिल हटाने की मामूली बात को लेकर मारपीट हुई जिससे कस्बे में माहौल गर्मा गया। पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि कस्बे के चौकड़ी दरवाजे का निवासी युवक सोहेल खान पुत्र वाजिद खान उम्र 18 वर्ष अपने साथी अकरम खान के साथ खाल की तरफ बाइक से जा रहा था तभी हनुमान मंदिर के पास साइकिल हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया।