डग: भवानीमंडी में अपर जिला व सेशन न्यायाधीश ने हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Dug, Jhalawar | Feb 4, 2024 भवानीमंडी में अपर जिला व सेशन न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषी पाए गए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक लोकेश गुप्ता ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व फरियादी चैन सिंह पुत्र भगवान सिंह ने गंगधार थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।