मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में स्कूली छात्रों के साथ बेहरमी से मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
मऊरानीपुर के पुरानी मऊ क्षेत्र में दो नाबालिग छात्रों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ितों ने कुछ युवकों पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।