मुरैना नगर: मुरैना: एसडीएम को ज्ञापन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश राठौर बोले- बस्ती में शराब ठेका नहीं खुलने देंगे
मुरैना की राठौर कॉलोनी और आजाद नगर में प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में क्षेत्रवासी न्यू तहसील कार्यालय पहुंचे और SDM भूपेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि मंदिर, सब्जी मंडी और घनी आबादी के बीच शराब ठेका खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ठेका नहीं हटाया गया तो बड़ा जनआंदोलन होगा।