सरमेरा: सरमेरा के मलावां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान शेखपुरा जिला के कारे गांव निवासी दसो बिन्द के करीब 30 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है।