गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम आगे किया गया है। औपचारिक घोषणा भले ही अभी होना बाकी हो, लेकिन उनके नाम की चर्चा तेज होते ही गोरखपुर में उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।