बिहारीगंज: हथिऔन्धा में एक वर्षीय बच्ची की मौत, हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के हथिऔन्धा वार्ड-9 में एक वर्षीय बच्ची जरीना की संदिग्ध मौत मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। बच्ची के पिता मो. वसील ने आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद के दौरान उसके बड़े भाई मो. आलम ने गुस्से में बच्ची को पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विरोध करने पर परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मो. आलम को गिरफ्तार किया