गया टाउन सीडी ब्लॉक: एससी एसटी अत्याचार के तहत आज 42 पीड़ित लाभुकों को 23 लाख 53 हजार 3 सौ रुपये किया गया मुआवजा स्वीकृति :-डीएम शशांक शुभंकर
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज बुधवार को समाहरणालय के सभागार से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार से पीड़ित 42 व्यक्तियों के आश्रितों को 2353300 रुपये मुआवजा स्वीकृति करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 24 जून बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।