बागपत: जनपद में आगामी कार्यक्रमों के दृष्टिगत स्थानीय अभिसूचना इकाई ने बागपत शहर के विभिन्न होटलों की सघन चेकिंग की
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2026 बुधवार की शाम करीब साढे छह बजे एसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में आगामी कार्यक्रमों के दृष्टिगत स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा कस्बा बागपत में स्थित विभिन्न होटलों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान होटल परिसरों, रजिस्टरों तथा आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी का अवलोकन किया गया।