होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक के पास वकीलों के दो गुटों में मारपीट, व्हाट्सएप पर हिसाब मांगने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
नर्मदापुरम में शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात मीनाक्षी चौक के पास अधिवक्ता संघ के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।पुलिस ने तड़के करीब 3.30 बजे दोनो पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संघ के अध्यक्ष दीपक जैन के बेटों और अन्य युवकों ने कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ उनके ऑफिस के पास मारपीट की, जिसमें अधिवक्ता शर्मा का कान जख्मी हो गया।