दमोह: पैसे न मिलने पर निजी एंबुलेंस चालक मरीज को बीच रास्ते में छोड़ भागा, झुलसे युवक अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 17, 2026 दमोह जिले के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की अमानवीयता सामने आई। करंट से झुलसे ग्राम पांजी निवासी अक्षु पटेल को गंभीर हालत में हटा अस्पताल से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में चालक ने पूरे पैसे मांगे और 400 रुपए मिलने के बाद भी मरीज को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गया। बाद में परिजन रिश्तेदार की गाड़ी से युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।