उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का थाना प्रभारी ने लिया जायजा, पूजा समितियों को दिए दिशा-निर्देश
दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार ने सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों द्वारा की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।