स्वतंत्रता दिवस पर 28 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोठिया प्रखंड के सभागार कक्ष में अभियान बसेरा-2 के तहत 28 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर किशनगंज के माननीय सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद एवं माननीय विधायक मो. कमरुल होदा ने लाभुक परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा सौंपा।
मौके पर सीओ मोहित राज एवं बीडीओ खालिदा जिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल भूमिहीन परिवारों के लिए सम्मानजनक जीवन और अपने आशियाने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।