राजसमंद: राजसमंद के पुनावली में महिला की प्लॉट की दीवार गिराने का प्रयास, विरोध करने पर हुई मारपीट
राजसमंद, 18 जुलाई 2025: राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुनावली गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके प्लॉट की दीवार गिराने का प्रयास किया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।