राजसमंद: राजसमंद के श्रीजी मंदिर के खिलाफ मिथ्या प्रचार पर बृजवासी सेवक वर्ग में आक्रोश
.श्रीनाथजी मंदिर के खिलाफ भ्रामक और मिथ्या तथ्यों के प्रचार से वैष्णव समुदाय और बृजवासी सेवक वर्ग में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में मंदिर सेवक वर्ग ने गुरुवार को जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश महोदय को तथ्यों सहित एक संज्ञान पत्र सौंपा, जिसमें भ्रामक प्रचार का खंडन किया गया।