राजसमंद: शहर में भावा हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की तोड़फोड़ व कर्मचारियों को पीटा, एक व्यक्ति हुआ गंभीर घायल
राजसमंद में भावा हाईवे पेट्रोल पंप पर बदमाशों का उत्पात, पंप पर की तोड़फोड़ कर्मचारियों के साथ की मारपीट, एक गंभीर घायल। राजसमंद जिले के भावा हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने न केवल पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की, बल्कि वहां सो रहे कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल।