सरधना: लगातार बारिश के चलते तहसील रोड पर गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान की छत भरभराकर गिरी, दुकानदार बाल-बाल बचा, मुआवजे की मांग
सरधना नगर क्षेत्र के तहसील रोड स्थित होली भवन के सामने गैस चूल्हा मरम्मत का कार्य करने वाले शौकीन अब्बासी की दुकान की छत लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय शौकीन अब्बासी दुकान के अंदर गैस चूल्हा ठीक कर रहे थे। अचानक छत गिरने से वह बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद दुकान की छत और हजार रुपए का सामान मुल्बे में दब गया