कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना के रामपुर जिवधर गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने एक मोटरसाइकिल सवार को 27 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवधर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 27 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी अमरजीत यादव बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे दी गई