अररिया: दियारी स्कूल के समीप ऑटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 18, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कुसियार गांव मार्ग दियारी स्कुल के समीप शनिवार की देर शाम 7:30 मिनट के करीब ऑटो व बाइक के भिड़ंत में बाइक सवार बेलवा घाट टोल निवासी मो सुफियान,मो अजिज बुरी तरह घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.