अररिया: सनगोरा में आग सेंकने के दौरान एक बच्ची झुलसी, इलाज जारी है
Araria, Araria | Jan 18, 2025 अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र के सनगोरा वार्ड संख्या 09 में आग सेंकने के दौरान एक बच्ची गम्भीर रूप से झुलस गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शनिवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बच्ची सनगोरा निवासी रूहानी बताई जा रही है.