अररिया: खवासपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, बुजुर्ग व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 18, 2025 सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.