अररिया: हयातपुर प्रेम नगर नया टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 18, 2025 अररिया आर एस थाना क्षेत्र के हयातपुर प्रेम नगर नया टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को देर शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.