अररिया: बनबीटा गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 18, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के बटुरबाड़ी पंचायत के बनबीटा गांव वार्ड संख्या 14 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शनिवार को देर रात 8 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला बीवी रूबी बताई जा रही है.