विदिशा: पंजाब मेल एक्सप्रेस विदिशा रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे खड़ी रही, विदिशा-सोराई के बीच 2 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था
शनिवार सुबह भोपाल से चलकर विदिशा होते हुए बिना के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस तकरीबन 2 घंटे विदिशा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही रेलवे सूत्रों ने बताया कि विदिशा और सोराई रेलवे स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग वर्क के लिए 2 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही बंद थी, पंजाब मेल को विदिशा रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया।