बिसौली: वजीरगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
Bisauli, Budaun | Jun 18, 2026 थाना वजीरगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीडित ने गुरुवार को 12 बजे करीब बताया कि 16 जून की शाम उसकी 6 वर्षीय बेटी मोहल्ले में स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी।