कोलारस: जनपद पंचायत कोलारस में अंबेडकर जयंती पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित, प्रमाण पत्र वितरित
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत प्रांगण कोलारस में विकासखंड स्तरीय हितग्राही सम्मेलन का आयोजन शनिवार करीब दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।