मौदहा: मवईजार में 250 मीटर नाले का भुगतान, 19 मीटर गायब! 26 लाख खर्च होने के बाद भी निर्माण अधूरा
बिवांर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मवईजार में सरकारी धनराशि से कराए गए नाला निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तीन वित्तीय वर्षों में करीब 26 लाख रुपये खर्च कर 250 मीटर नाला निर्माण कराए जाने का दावा है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर महज 231 मीटर नाला ही बना है। शेष 19 मीटर नाला गायब होने के बावजूद पूरे निर्माण का भुगतान करा लिया गया। हैरानी की