हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में बिना डॉक्टर के चल रही इमरजेंसी, फार्मासिस्ट कर रहे मरीजों को रिफर
सुमेरपुर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। रात में इमरजेंसी से डॉक्टर गायब रहते हैं। फार्मासिस्ट मरीजों को देखे बिना ही डॉक्टर के अभाव में रेफर कर देते हैं। इसका एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो में फार्मासिस्ट मोबाइल चलाने में व्यस्त है और बोल रहा है कि डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर कक्ष की कुर्सी खाली पड़ी हुई है।