चांदपुर: बिजनौर में प्रदेश सरकार के सचिव विशेष कुमार ने चांदपुर में सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण
बिजनौर में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विशेष कुमार ने चांदपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिला और कोई बड़ी खामी मौजूद नहीं मिली मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और साफ सफाई को भी चेक किया गया