ओबरा: सलैयाडीह में खुली बैठक में पढ़ी गई 745 नाम की पात्रता सूची, प्रधान और सचिव की पहल पर ग्रामीणों ने जताई सहमति
Obra, Sonbhadra | Jun 19, 2026 सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक खुली बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को हुई इस बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया, जहाँ आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची का सत्यापन किया गया।पात्रता सूची में शामिल 745 लोगों के नाम सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाए गए।