हुज़ूर: मंत्री विश्वास सारंग का विपक्ष पर निशाना, कहा- ईवीएम पर सवाल उठाना हार की मानसिकता
Huzur, Bhopal | May 5, 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है और जनादेश का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए|