बाढ़: बेढ़ना में चार मौतों के बाद मातम, एक साथ जलीं चार चिताएं; लोगों की आंखें हुईं नम
Barh, Patna | Aug 31, 2026 बाढ़ के बेढ़ना में कथित जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद जब सोमवार को 10 बजे चारों शव अंतिम संस्कार के लिए सती स्थान गंगा घाट पहुंचे तो माहौल बेहद भावुक हो गया। एक के बाद एक चार चिताएं सजीं और देखते ही देखते आग की लपटों में चार जिंदगियों का सफर खत्म हो गया। घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।