हरिद्वार: ठंड बढ़ते ही जगजीतपुर में जंगली हाथियों का आना शुरू, वन विभाग ने हुड़दंग मचाने वालों को कार्रवाई की दी चेतावनी
ठंड का मौसम दस्तक देते ही आबादी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आना शुरू हो गया है। जगजीतपुर में रात होते ही जंगली हाथी आ जाते हैं, ऐसे में कई हुड़दंगी इनका पीछा करते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में वन विभाग के रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने हुड़दंगियों को चेतावनी दी है कि वे हाथियों से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।