खंडवा नगर: एक ही रात में घर, शोरूम व मेडिकल दुकान में चोरी, डायल 112 के सामने से निकला चोर
एक ही रात में चोर ने सिंगोट में घर-बाइक शोरूम और मेडिकल स्टोर्स में सेंध लगाई। चोर हजारों रुपए लेकर फरार हो गया। वह पहचान में न आ सके इसलिए बदमाश ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़े ढाक दिए। इसके बावजूद वह एक कैमरे में कैद हो गया। चोर चोरी करने के बाद जब रोड पर निकला उसी समय पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी भी वहां से गुजरी।