Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

Bihar news : जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन। जनप्रतिनिधियों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप। जर्जर बदहाल और जल जमाव को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया अंतर्गत सेनुवरिया पंचायत वार्ड नंबर 7 अमवा मन बाजार के ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से अमवा मन बाजार की सड़क जर्जर है। हल्की बारिश में भी जल जमाव हो जाता है जिससे ग्रामीणों राहगिरो बाजार में आने वाले व्यापारियों तथा साग सब्जी कपड़ा सामान खरीदनेआने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बगल में विद्यालय है जहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को भी जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव से परेशान होना पड़ता है। विशाल कुमार, कुंती देवी, राहुल कुमार, अंशु कुमार, भोला साह अरविंद कुमार, नीतू देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश शाह, मुसमात राजपति तथा भिखारी साह आदि ने बताया कि सांसद विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी इस समस्या का निराकरण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने आक्रोषपूर्ण शब्दों में कहा कि सिर्फ चुनाव के समय ही सांसद विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं। बड़े-बड़े वादों का पिटारा खोल देते हैं। लेकिन जीत जाने के बाद हमारा हाल-चाल पूछने की कौन कहे हमारे क्षेत्र की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं। चुनाव के समय किए गए विकास के बड़े-बड़े दावे जीतने के बाद खोखले साबित हो जाते हैं। आक्रोषित ग्रामीणों का कहना है कि अगर बहुत जल्द जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिलती है तो हम आंदोलन पर उतारू होंगे जिसकी सारी जवाब देही सांसद विधायक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की होगी। साथ ही आगामी चुनावों में ग्रामीण जनता जन प्रतिनिधियों को करारा जवाब देते हुए अच्छी तरह सबक सिखाएगी। बताते चले की हल्की सी बारिश में भी कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाता है जिससे उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।#WestChamparan #Majhaulia #AmwaManBazaar #RoadProblem #Waterlogging #BiharNews #PublicProtest #InfrastructureIssue #RuralDevelopment #LocalNews

MORE NEWS

21 जून को बेतिया के 8 केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 पुनर्परीक्षा।

4,819 अभ्यर्थी होंगे शामिल।

कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला पदाधिकारी।

परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
@IPRDBihar https://t.co/LnpIdCqdr8

21 जून को बेतिया के 8 केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 पुनर्परीक्षा। 4,819 अभ्यर्थी होंगे शामिल। कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला पदाधिकारी। परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न। @IPRDBihar https://t.co/LnpIdCqdr8

West Champaran, Bihar | Jun 18, 2026

मैनाटाँड़ प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय *'प्रखंडसहयोग-सह-जन-क ल्याण शिविर'* का आज भव्य समापन हुआ। 16 से 18 जून तक चले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर 'लखपति दीदी' बनाना था https://t.co/eH8tri25Pc

मैनाटाँड़ प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय *'प्रखंडसहयोग-सह-जन-क ल्याण शिविर'* का आज भव्य समापन हुआ। 16 से 18 जून तक चले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर 'लखपति दीदी' बनाना था https://t.co/eH8tri25Pc

West Champaran, Bihar | Jun 18, 2026

किसी भी समारोह के लिए सम्पर्क करें #Marrigehall #bettiah #BanquetHall #india #video #bihar #latest

किसी भी समारोह के लिए सम्पर्क करें #Marrigehall #bettiah #BanquetHall #india #video #bihar #latest

Bettiah, West Champaran | Jun 18, 2026

Bihar news : दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या, श्मशान से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत रुलही सरेह से पुलिस ने बुधवार रात एक विवाहिता का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतका की पहचान रुलही वार्ड-3 निवासी श्याम यादव की पत्नी पुष्पा देवी (25) वर्षीय के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जल्दबाजी में जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रुलही सरेह स्थित श्मशान से अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।
योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी ईश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व श्याम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही भैंस खरीदने के लिए लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि पुष्पा गर्भवती थी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई, फिर मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से अधजला शव बरामद कराया। पुष्पा तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।#WestChamparan #Majhaulia #DowryDeath #PregnantWoman #CrimeNews #BiharNews #Bettiah #GMCHBettiah #JusticeForPushpaDevi #WomenSafety #DomesticViolence #DowryHarassment #PoliceInvestigation #BreakingNews #BiharCrime #IndiaNews #MurderCase #MajhauliaPolice #WestChamparanNews #LatestNews

Bihar news : दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या, श्मशान से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत रुलही सरेह से पुलिस ने बुधवार रात एक विवाहिता का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतका की पहचान रुलही वार्ड-3 निवासी श्याम यादव की पत्नी पुष्पा देवी (25) वर्षीय के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जल्दबाजी में जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रुलही सरेह स्थित श्मशान से अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी ईश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व श्याम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही भैंस खरीदने के लिए लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि पुष्पा गर्भवती थी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई, फिर मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से अधजला शव बरामद कराया। पुष्पा तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।#WestChamparan #Majhaulia #DowryDeath #PregnantWoman #CrimeNews #BiharNews #Bettiah #GMCHBettiah #JusticeForPushpaDevi #WomenSafety #DomesticViolence #DowryHarassment #PoliceInvestigation #BreakingNews #BiharCrime #IndiaNews #MurderCase #MajhauliaPolice #WestChamparanNews #LatestNews

Bettiah, West Champaran | Jun 18, 2026

ट्राई साइकिल मिली, घर लौटते वक्त मौत ने घेरा: कुमारबाग में ट्रक की चपेट में आए दिव्यांग की दर्दनाक मौत

ट्राई साइकिल मिली, घर लौटते वक्त मौत ने घेरा: कुमारबाग में ट्रक की चपेट में आए दिव्यांग की दर्दनाक मौत

Bettiah, West Champaran | Jun 18, 2026

Bihar news : जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन। जनप्रतिनिधियों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप। जर्जर बदहाल और जल जमाव को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया अंतर्गत सेनुवरिया पंचायत वार्ड नंबर 7 अमवा मन बाजार के ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से अमवा मन बाजार की सड़क जर्जर है। हल्की बारिश में भी जल जमाव हो जाता है जिससे ग्रामीणों राहगिरो बाजार में आने वाले व्यापारियों तथा साग सब्जी कपड़ा सामान खरीदनेआने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बगल में विद्यालय है जहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को भी जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव से परेशान होना पड़ता है। विशाल कुमार, कुंती देवी, राहुल कुमार, अंशु कुमार, भोला साह अरविंद कुमार, नीतू देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश शाह, मुसमात राजपति तथा भिखारी साह आदि ने बताया कि सांसद विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी इस समस्या का निराकरण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने आक्रोषपूर्ण शब्दों में कहा कि सिर्फ चुनाव के समय ही सांसद विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं। बड़े-बड़े वादों का पिटारा खोल देते हैं। लेकिन जीत जाने के बाद हमारा हाल-चाल पूछने की कौन कहे हमारे क्षेत्र की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं। चुनाव के समय किए गए विकास के बड़े-बड़े दावे जीतने के बाद खोखले साबित हो जाते हैं। आक्रोषित ग्रामीणों का कहना है कि अगर बहुत जल्द जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिलती है तो हम आंदोलन पर उतारू होंगे जिसकी सारी जवाब देही सांसद विधायक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की होगी। साथ ही आगामी चुनावों में ग्रामीण जनता जन प्रतिनिधियों को करारा जवाब देते हुए अच्छी तरह सबक सिखाएगी। बताते चले की हल्की सी बारिश में भी कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाता है जिससे उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।#WestChamparan #Majhaulia #AmwaManBazaar #RoadProblem #Waterlogging #BiharNews #PublicProtest #InfrastructureIssue #RuralDevelopment #LocalNews - Bettiah News