गोला: गगहा थाना क्षेत्र के उज्जरपार में लेखपाल से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 25, 2024 गगहा थाना क्षेत्र के उज्जरपार में लेखपाल राजेश पाठक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल ने पुलिस में शिकायत की थी कि शनिवार को वह उज्जरपार गए थे। इस दौरान शैलेश कुमार पुत्र रामकिशुन अपने तीन भाइयों के साथ मौके पर पहुंच कर पोखरी की जमीन नापने का दबाव बनाने लगे।